Jharkhand Weather Today - आज से बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, इन 10 जिलों में नहीं पड़ेगी गर्मी; लू के चपेट में ये शहर

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची।Jharkhand Weather News एक ओर जहां राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हीट-वेव का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच राहतभरी खबर यह है कि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची।Jharkhand Weather News एक ओर जहां राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हीट-वेव का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच राहतभरी खबर यह है कि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी समेत दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में 22 और 23 अप्रैल को राहत मिल सकती है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते बताया कि इन क्षेत्रों में दो दिनों तक कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

इन जिलों में दिखेगा 'लू' का असर

इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां, सिमडेगा समेत देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।

राजधानी व आसपास के जिलों में 22 और 23 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में दो से से तीन डिग्री तक गिरावट होने के संकेत हैं। जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के जिलों 22 और 23 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

तपती गर्मी की स्थिति यह है कि राज्य के 14 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है, जिससे आगामी दिनों में स्थिति और भयावह होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

रविवार को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सर्वाधिक 46.4 डिग्री, सरायकेला खरसावां में 44 डिग्री, पाकुड़ में 43.8 डिग्री, गोड्डा में 43.6 डिग्री, जामताड़ा में 42.7 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 42.7 डिग्री, पलामू में 42.4 डिग्री, देवघर में 41.7 डिग्री, गढ़वा में 41.5 डिग्री, साहिबगंज में 41.4 डिग्री और जमशेदपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि बहरागोड़ा में 21 अप्रैल तक का सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather Today : पटना सहित 14 शहरों का बिगड़ा मौसम, इन आठ जिलों में चढ़ा पारा; 'लू' को लेकर येलो अलर्ट जारी

Bihar Politics: 'सत्तू पिएं अमित शाह, बिहार में बहुत गर्मी है...', गृहमंत्री के अटैक पर तेजस्वी यादव ने ली चुटकी

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने देर रात फैसला किया। दिल्ली पुलिस ने विभव

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now